बरेली में तनाव के आसार: मौलाना तौकीर का बड़ा ऐलान, इस्लामिया ग्राउंड में जुटने की अपील, पुलिस ने किया सख्त बंदोबस्त

0
104

बरेली एक बार फिर से मौलाना तौकीर का ऐलान सुर्खियों में है। मौलाना ने जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोगों से इस्लामिया ग्राउंड में पहुंचने की अपील की है। मौलाना का कहना है कि इस्लामिया ग्राउंड से कलक्ट्रेट तक मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस ऐलान के बाद जिले का माहौल गरमा गया है।
पुलिस प्रशासन ने ऐहतियातन कड़े इंतज़ाम किए हैं। मौलाना तौकीर के घर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके अलावा, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। खासकर सोदाग्रान मोहल्ले को पुलिस ने छावनी में बदल दिया है। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और पीएसी जवानों की तैनाती की गई है।
प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी हाल में कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी और एसएसपी खुद हालात पर नज़र रखे हुए हैं। पुलिस की निगरानी में ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
जुमे की नमाज के बाद होने वाले इस मार्च को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी जा सकती है, लेकिन कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
कुल मिलाकर, बरेली में हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here