42.1 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

बरेली: बेटा-बहू ने मिलकर बुजुर्ग पिता को उतारा मौत के घाट, डंडे औऱ धारदार हथियार से किया कई बार वार

Must read

बरेली: यूपी के बरेली (Bareilly) में हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। फरीदपुर क्षेत्र के ढकनी गांव में बेटा-बहू (Son and daughter-in-law) ने मिलकर बुजुर्ग पिता पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बेटा-बहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

पूरा मामला फरीदपुर क्षेत्र के ढकनी गांव का है, जहां संपत्ति को लेकर बेटा-बहू ने मां से झगड़ा किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटा-बहू ने मिलकर मां की पिटाई शुरू कर दी। पीटता देख बुजुर्ग डोरीलाल ने अपने पत्नी को बचाने की कोशिश की। इस दौरान बेटा ने पत्नी के साथ मिलकर डंडे औऱ धारदार हथियार से पिता पर कई वार किए। इस दौरान डोरीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं डोरीलाल जब अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े तो बेटा-बहू मौके से फरार हो गए, जिसके बाद डोरीलाल की पत्नी ने मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद गंभीर हालत में डोरीलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस बेटा-बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article