37.9 C
Lucknow
Tuesday, June 30, 2026

बहराइच: पंखे से लटकी मिली महिला सिपाही की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Must read

बहराइच: यूपी के बहराइच (Bahraich) में महिला सिपाही (Female constable) ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे और लोगों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह खंगालने में जुट गई है। फिलहाल मौत के पीछे की वजह साफ नहीं है, जांच के बाद ही असल कारण का पता चल सकेगा।

बता दें कि हुजूरपुर थाने में तैनात 25 वर्षीय महिला आरक्षी ज्योति पासवान का शव सोमवार देर शाम थाना परिसर स्थित उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई।

बताया जा रहा है कि महाराजगंज निवासी ज्योति पासवान वर्ष 2019 बैच की सिपाही थीं और करीब डेढ़ साल से हुजूरपुर थाने में तैनात थीं। सोमवार शाम करीब 5 बजे वह जिला मुख्यालय से थाने पहुंचीं और अपने कमरे में चली गईं। लगभग आधे घंटे बाद जब पुलिसकर्मी कमरे में पहुंचे तो उनका शव पंखे से लटका मिला। उन्हें तत्काल नीचे उतारकर चिकित्सक से परीक्षण कराया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अधिकारियों के अनुसार फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और मौत के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article