मोहम्मदाबाद: थाना क्षेत्र के गांव सकवाई निवासी आरती शर्मा ने गांव के ही प्रशांत सिंह, सुलभ सिंह, राज, शुभम उर्फ टूटी और सत्यवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 15 जून की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच जब वह वापस आ रहे थे, तभी गांव के सनी देव मंदिर के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर पति को मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल पति का इलाज डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है।
थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


