28 C
Lucknow
Saturday, September 5, 2026

बीजेपी पर हमला, कानपुर एक्सप्रेसवे को पंखे से सुखाना पड़ा : अखिलेश यादव

Must read

 

JPNIC जितने में बेचा, उतना पार्किंग से कमा लेंगे; जर्जर स्कूल की तस्वीर पर मुकदमा, सत्ता में आए तो बंद 26 हजार स्कूल खुलेंगे

लखनऊ। शिक्षक दिवस पर लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर शिक्षा, गोमती नदी की सफाई, जेपीएनआईसी, एक्सप्रेसवे और महंगाई के मुद्दे पर निशाना साधा।

अखिलेश ने प्रदेश में बंद करीब 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर इन्हें दोबारा खोला जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों से पढ़ाने के बजाय दूसरे काम कराए जा रहे हैं। जर्जर स्कूल की तस्वीर या वीडियो बनाने पर मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा।

जेपीएनआईसी पर अखिलेश ने कहा कि इसे जितनी कीमत में बेचा गया, उतना पैसा 30 साल की पार्किंग से ही कमाया जा सकता है। गोमती नदी की सफाई को लेकर उन्होंने सवाल किया कि कहीं यह सिर्फ बजट खर्च करने की कवायद तो नहीं है।

एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कानपुर और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का जिक्र किया। बोले- कानपुर एक्सप्रेसवे को पंखे से सुखाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मां गंगा बुलाएंगी तो गंगा एक्सप्रेसवे से नहीं जाना पड़ेगा।

अखिलेश ने सपा सरकार की लैपटॉप योजना, डायल-100 और 1090 महिला हेल्पलाइन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लैपटॉप से बच्चों को पढ़ाई में मदद मिली और आगे बढ़ने का अवसर मिला। महंगाई पर सरकार को घेरते हुए कहा कि आम जनता की परेशानी बढ़ रही है।

उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के करीब 100 दिन बचे हैं। साथ ही कहा कि जो दूसरे धर्म की आस्था का सम्मान करता है, वही सच्चा सनातनी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article