33.8 C
Lucknow
Tuesday, June 30, 2026

हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद-राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया विशाल भंडारा

Must read

फर्रुखाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में मंगलवार को आवास विकास तिराहे पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, विशाल भंडारा एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था एवं सामाजिक समरसता का परिचय दिया।
दोपहर करीब 2 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को प्रसाद, भंडारे का भोजन तथा शरबत वितरित किया गया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष अंगद कोमल पाण्डेय ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के 8वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 24 जून से 6 जुलाई तक पूरे भारत में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में फर्रुखाबाद में सामूहिक हनुमान चालीसा, विशाल भंडारे और शरबत वितरण का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया द्वारा लिए गए एक लाख हनुमान चालीसा पाठ के संकल्प को पूरा करने में जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता अपना पूर्ण योगदान देगा। वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विष्णु मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की गतिविधियों को और अधिक व्यापक बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त सचिव सतीश चंद्र दीक्षित, विभाग उपाध्यक्ष आचार्य अम्बरीष तिवारी, सत्यम वर्मा, श्यामू शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया। इस अवसर पर अमरेंद्र विक्रम सिंह, मुकेश सिंह राठौर, प्रशांत मिश्रा, संजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता, सचिन पांडे, विशाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article