फर्रुखाबाद। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को नाला सिम्त शुमाल स्थित कैंप कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर मिश्रा एडवोकेट ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा जनहित के मुद्दों पर उनके संघर्ष को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों एवं आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के निजी सहायक अनिल मिश्रा एडवोकेट, उपाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, अतीक सलमानी, अशोक राठौर, नजर खान, बाबू खान, महासचिव सलीम खान, कन्हैया बाथम, जायदा वर्मा, हिमांगी सक्सेना, सचिव मुकीम खान, शब्बू खान, संजय दिवाकर एवं विष्णु मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण शाक्य, ब्लॉक अध्यक्ष महफूज खान, पूर्व सभासद वकील वारसी, अमर मिश्रा, वत्सल्य मिश्रा, देवेंद्र सक्सेना, हिमांशु मिश्रा, फतेह मोहम्मद, फर्रुख अली, सरताज, अनुज शाक्य, मुफीद, सलमान खान, निहाल खान, ऋषभ मिश्रा, शरीक, रोहित वर्मा, संजीव दिवाकर, राकेश वर्मा, अंकित शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।


