36 C
Lucknow
Tuesday, June 2, 2026

पशु क्रूरता : भूसे की तरह ट्रक में ठूंसी गईं भैंसें, कई बेहोश, खून टपकता देख भड़के लोग

Must read

 

फर्रुखाबाद। पशु परिवहन के नाम पर क्रूरता के मामले में मंगलवार कादरीगेट क्षेत्र के पांचालघाट पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रक से पानी के साथ खून बहता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने जब ट्रक को रुकवाकर देखा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में भैंसों को इस तरह ठूंस-ठूंसकर भरा गया था मानो कोई भूसा ढोया जा रहा हो। अत्यधिक भीड़ और घुटन के कारण कई भैंसें बेहोशी की हालत में पड़ी थीं, जबकि कुछ पशु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ट्रक से लगातार पानी और खून बहने के कारण लोगों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने वाहन को रोक लिया।
स्थानीय लोगों ने चालक से पूछताछ शुरू की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसी बीच मौका देखकर चालक वहां से फरार हो गया। चालक के भागने से मामले को लेकर और भी संदेह गहरा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों का आरोप है कि पशुओं के परिवहन संबंधी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे हुए हैं। यदि समय रहते ट्रक को नहीं रोका जाता तो कई पशुओं की जान भी जा सकती थी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article