43.8 C
Lucknow
Saturday, June 27, 2026

लखनऊ में एसटीएफ का बड़ा एनकाउंटर, एक लाख का इनामी शूटर संजय ढेर

Must read

 

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को एक लाख रुपये का इनामी बदमाश संजय पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ राजधानी लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर हुई, जहां पुलिस और बदमाश के बीच हुई जवाबी फायरिंग में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मारा गया संजय बिल्डर संदीप हत्याकांड का मुख्य शूटर था और इस सनसनीखेज हत्या में उसकी अहम भूमिका बताई जा रही थी। इस मामले में उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर लखनऊ पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

एसटीएफ के मुताबिक, संजय हत्या सहित कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ अंबेडकरनगर, बस्ती, अयोध्या और लखनऊ समेत विभिन्न जनपदों में हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

बताया गया कि एसटीएफ को संजय की लोकेशन की सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने इंदिरा कैनाल रोड पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने का दावा किया है। पूरे घटनाक्रम की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में संगठित अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article