26 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया, तीन लोग घायल

Must read

नवाबगंज: फर्रुखाबाद-नवाबगंज मार्ग पर नवाबगंज नगर के मोहल्ला सिरमौरा के पास गुरुवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों की पहचान कलौली निवासी देवेंद्र पुत्र नाथूलाल, कलौली निवासी दिनेश पुत्र श्यामपाल और भोलेपुर निवासी अनूप पुत्र हरवीर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद ईएमटी रजनीश और चालक विकास मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवाबगंज पहुंचाया।सीएचसी में फार्मासिस्ट राजीव कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। बताया गया कि ई-रिक्शा नवाबगंज से बेग की ओर जा रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा में बैठे एक युवक ने अचानक एक्सीलेटर खींच दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक ने सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ई-रिक्शा सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया। इस हादसे में तीनों सवारों को चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article