34 C
Lucknow
Sunday, May 17, 2026

एम्स्टर्डम से हैदराबाद आ रहे विमान को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

Must read

 

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एम्स्टर्डम से हैदराबाद आ रहे एक विमान में बम होने की धमकी भरा ईमेल मिला। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसे तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाकर सघन जांच शुरू कर दी गई।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट के कस्टमर केयर विभाग को तड़के एक अज्ञात ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि विमान में मानवरहित बम रखा गया है और यह किसी भी समय विस्फोट कर सकता है। धमकी मिलने के बाद यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए।

बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों में हैदराबाद एयरपोर्ट को मिली यह तीसरी बम धमकी है। इससे पहले भी मलेशिया और जर्मनी से आने वाली उड़ानों को निशाना बनाते हुए धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। लगातार मिल रही धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और जांच व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। फिलहाल बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं तथा ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article