– डॉ. हरिवंशराय बच्चन की स्मृति में प्रस्तावित
– धर्मशाला का नक्शा मंजूरी के लिए दाखिल
अयोध्या। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने पिता एवं प्रसिद्ध कवि डॉ. हरिवंशराय बच्चन की स्मृति में अयोध्या में धर्मशाला का निर्माण कराएंगे। इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) में नक्शा मंजूरी के लिए दाखिल किया गया है।
प्रस्तावित धर्मशाला दशरथ पथ के किनारे स्थित ‘द सरयू’ परियोजना में खरीदी गई जमीन पर बनाई जाएगी। जानकारी के अनुसार इस जमीन को करीब 15 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। यहां 20 से अधिक कमरों वाली धर्मशाला प्रस्तावित है, जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की सुविधा मिल सकेगी।
एडीए की ओर से प्रस्तावित निर्माण को लेकर 15 दिनों के भीतर आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियां प्राप्त होने और उनके निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नक्शे को मंजूरी मिलने की संभावना है।


