43.7 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

अमेठी: खेत में करंट लगने से दो किसानों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Must read

अमेठी: अमेठी (Amethi) जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में खेत में करंट उतरने से दो किसानों (farmers) की दर्दनाक मौत हो गई। धान की रोपाई के दौरान विद्युत पोल से केबल टूटकर खेत में भरे पानी में गिर गई, जिससे करंट फैल गया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

हादसे में हीरालाल प्रजापति (52) करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने पहुंचे रामबोध यादव (55) भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची अमेठी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। एक ही गांव में दो किसानों की दर्दनाक मौत से इलाके में हड़कंप है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल जिले में आए दिन झटका मशीन से घटनाएं हो रही हैं जो चिंता का विषय बना हुआ है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article