40.5 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

अमेठी: फॉल्ट ठीक करने पहुंचा लाइनमैन, करंट लगते ही खंभे से नीचे गिरा, चली गई जान

Must read

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां, मुंशीगंज रोड स्थित हाजी नगर में विद्युत लाइन की मरम्मत के दौरान एक संविदा कर्मी (Contract workers) की करंट लगने से मौत हो गई। फॉल्ट ठीक करते समय संविदा कर्मी खंभे से नीचे गिर पड़ा तभी साथी कर्मचारियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि उपभोक्ता की शिकायत पर फॉल्ट ठीक करने पहुंचा लाइनमैन खंभे पर कार्य कर रहा था, तभी अचानक 11 हजार वोल्ट की विद्युत सप्लाई चालू हो गई। तेज करंट लगने से संविदा कर्मी खंभे से नीचे गिर पड़ा। साथी कर्मचारियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों और विद्युत कर्मियों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने सुरक्षा मानकों और शटडाउन प्रक्रिया में लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। अमेठी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article