32 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

हिन्दू परिवारों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, विहिप-बजरंग दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Must read

 

फर्रुखाबाद

जनपद में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने कथित रूप से हिन्दू परिवारों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्राम अजीजलपुर, परगना भोजपुर, तहसील सदर की करीब 120 बीघा जमीन का मामला उठाया गया है। संगठन का आरोप है कि इस जमीन में लगभग 60 बीघा भूमि हिन्दू परिवारों के नाम दर्ज है, जबकि शेष भूमि अन्य लोगों के नाम पर बताई गई है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बीते कई वर्षों से कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर जमीन को किराये पर देकर उससे होने वाली आय मस्जिद के नाम जमा की जा रही है। संगठन ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि इतने बड़े भूखंड पर कब्जे की जानकारी राजस्व विभाग को होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध कब्जा हटवाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि 48 घंटे के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
ज्ञापन देने बालो मे विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, जिला बलोउपासना प्रमुख अंकुल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article