31.7 C
Lucknow
Monday, August 10, 2026

सड़क निर्माण में अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने ईओ को सौंपा शिकायती पत्र

Must read

कब्जामुक्त कराकर सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

नवाबगंज। नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की है। सोमवार को ग्रामीण नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रस्तावित सड़क के निर्धारित स्थान पर कुछ लोगों ने कथित रूप से कब्जा कर रखा है। कब्जे के कारण सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने दावा किया कि कब्जाधारकों के पास जमीन से संबंधित पर्याप्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, इस संबंध में पहले भी संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने नगर पंचायत के साथ राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कराने तथा सड़क की भूमि को कब्जामुक्त कराकर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मामले का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

शिकायती पत्र पर संजय सिंह, रामेश्वर दयाल, शिव सिंह, सुनील कुमार, मानसिंह, नन्हे लाल यादव, संजीव कुमार, सुशील कुमार, अजय पाल, राम निवास, रामसेवक, घनश्याम, रामकुमार, रजनीश कुमार, लक्ष्मी स्वरूप, अजीत कुमार, रामदास, कन्हैयालाल, रामप्रताप राठौर, धनीराम राठौर, वीरे लाल सक्सेना और राकेश समेत अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article