फर्रुखाबाद। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा विद्यार्थी प्रकोष्ठ का गठन किया गया ।जिसमें जिला अध्यक्ष संतुष्ट त्रिवेदी जिला महामंत्री आलोक तिवारी रितेश दीक्षित ने एक दर्जन कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई।इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी , महिला प्रकोष्ठ कार्यकारी जिला अध्यक्ष पुष्पा चौहान अपनी टीम के नगर टीम से जीया कश्यप उपस्थित रहीं।
इस मौके पर आधा सैकड़ा से ज्यादा मातृशक्ति उपस्थिति रहीं। इस मौके पर हिंदू महासभा प्रदेश युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा , प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ,युवा प्रदेश सचिव दीपक शर्मा, युवा प्रदेश एवं प्रदेश संगठन मंत्री नागेंद्र चौहान ,जिला प्रभारी अज्जू दुबे सहित तकरीबन एक सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे ।इस बीच में समस्त कार्यकर्ताओं ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।विद्यार्थी प्रकोष्ठ जिला महामंत्री आलोक तिवारी ने यह आश्वसन दिया कि वह जिले में विद्यार्थियों की समस्या को लेकर गम्भीर रहेंगे साथ ही आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन से भी समस्त स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए उचित व्यवस्था के साथ-साथ उचित शिक्षा का भी प्रबंधन हेतु कार्य को पूर्ण करने हेतु समर्पित रहेंगे। विद्यार्थी प्रकोष्ठ जल्द ही पूरे जिला के अंतर्गत में सदस्यता अभियान को चलकर हिंदू महासभा परिवार को बढ़ाने का पूर्ण प्रयास करेगी युवा प्रदेश सचिव ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिये।
अखिल भारत हिन्दू महासभा विद्यार्थी प्रकोष्ठ का हुआ गठन


