39 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

न्यायालय का समय बदलने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ की मंथन सभा 28 को

Must read

फर्रुखाबाद। अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव अनूप कुमार तिवारी ने बता कि न्यायालय का समय बदलने की मांग और पर चर्चा के लिए अधिवक्ताओं की आम सभा का आयोजन 28 अप्रैल को अधिवक्ता संघ भवन में अपराह्न तीन बजे होगा होगा।

उन्होंने कहा कि माह मई व जून में अत्यधिक गर्मी व तेज धूप के कारण न्यायिक कार्य समय सुबह 10:00 से सायं 05:00 तक हो पाना सम्भव नहीं है। जिस पर मार्निंग कोर्ट के संबंध में अधिवक्ता संघ ने सैकड़ों अधिवक्ताओं के हस्ताक्षरित प्रस्ताव की प्रति सुझाव पत्र जनपद न्यायाधीश को प्रेषित किया, लेकिन उन्होंने सुबह का न्यायालय ने कर थे हुए समय सुबह 10:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक निर्धारित किया । जिससे अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है।

अधिवक्तागण की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गयी जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि न्यायालय के समय निर्धारण हेतु आमसभा का आयोजन किया जाय। निर्णय के अनुसार 28 अप्रैल को अपराह्न तीन बजे जनसभा का आयोजन किया गया है ।उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से सभा में पहुंचने की अपील की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article