लखनऊ।कमिश्नरेट पुलिस में एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने दो थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। देर शाम जारी आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।
पुलिस प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार नीलम पांडेय को महिला थाना का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं राधेश्याम मौर्य को थाना महिगवां की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि कमिश्नरेट क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को लेकर यह बदलाव किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में कमिश्नरेट में और भी बड़े स्तर पर फेरबदल हो सकते हैं। पुलिस विभाग लगातार प्रदर्शन, कानून व्यवस्था और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर अधिकारियों की तैनाती में बदलाव कर रहा है।


