38.5 C
Lucknow
Monday, June 29, 2026

अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को मिला अतिरिक्त प्रभार, शासन ने जारी किया आदेश

Must read

 

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश शासन के पंचायती राज अनुभाग-1 ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण कार्यालय-ज्ञाप जारी करते हुए जनपद फर्रुखाबाद में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर तैनात श्री अविनाश चन्द्र को जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। श्री अविनाश चन्द्र अपने वर्तमान दायित्वों का निर्वहन करते हुए फर्रुखाबाद में रिक्त जिला पंचायत राज अधिकारी के पद से संबंधित समस्त कार्यों और जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करेंगे। यह व्यवस्था तब तक प्रभावी रहेगी, जब तक शासन द्वारा नियमित जिला पंचायत राज अधिकारी की नियुक्ति नहीं कर दी जाती अथवा कोई अन्य आदेश जारी नहीं होता।
कार्यालय-ज्ञाप में स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त प्रभार के लिए श्री अविनाश चन्द्र को किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन, भत्ता अथवा अन्य सेवा संबंधी लाभ देय नहीं होगा। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन दायित्व का कार्यभार ग्रहण करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article