नवाबगंज। तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक प्रशांत उर्फ पन्तू को नवाबगंज पुलिस ने रविवार दोपहर मंझना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी युवक पुलिस से बचकर भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन पहुंचा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को मुखबिर से आरोपी के रेलवे स्टेशन पर मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, सिपाही हर्षित चौहान, रोहित शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।


