28.1 C
Lucknow
Monday, October 12, 2026

विधान परिषद चुनाव की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

Must read

– एमआईसी फतेहगढ़ और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में बने बूथों का निरीक्षण, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कराने के निर्देश

फर्रुखाबाद।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने एमआईसी, फतेहगढ़ तथा क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद में बनाए गए निर्वाचन बूथों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथों पर निर्वाचन से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
वहीं, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सतर्कता बरतने पर जोर दिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।
प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां समय रहते पूरी करना और मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकना है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article