30 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

थाने के पास तिवारी कोल्ड स्टोरेज के निकट हादसा: क्लैंप फंसने से बाइक अनियंत्रित, चार घायल—मासूम रेफर

Must read

 

 

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

अमृतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को थाने के पास स्थित तिवारी कोल्ड स्टोरेज के निकट एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर का कारण बाइक में फंसी नल खोलने वाली क्लैंप बताई जा रही है, जिससे एक बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई।
जानकारी के अनुसार, मिस्त्री ओमवीर पुत्र रामपाल समरसेबल ठीक करने जा रहे थे और उनके पास काम में इस्तेमाल होने वाली क्लैंप थी। चलते समय यह क्लैंप बाइक में फंस गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक को प्रदीप पुत्र राकेश निवासी गुजरपुर पमारान चला रहे थे, जिनके साथ उनकी पत्नी सोनी और 6 वर्षीय बच्चा सवार था।
टक्कर के बाद सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बच्चे का पैर टूटने की बात सामने आई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना स्थल थाने के बिल्कुल पास होने के कारण पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर सावधानी बरतने और वाहन पर असुरक्षित सामान न ले जाने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article