32.7 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

ओजस्वी अस्पताल में हादसा, चौथी मंजिल से गिरकर युवक की हुई मौत

Must read

देहरादून: रायपुर के लाडपुर स्थित ओजस्वी अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर था। अब तक व्यक्ति के नीचे गिरने के कारणों के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक की पहचान सुखलाल निवासी तेलीभिटा थाना दिघलबैंक किशनगंज, बिहार के रूप में हुई है, जोकि भगत सिंह कालोनी रायपुर में अपने दोस्त के साथ रह रहा था।

थानाध्यक्ष रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को लाडपुर स्थित ओजस्वी अस्पताल की छत से एक व्यक्ति के गिरने की सूचना मिली थी। सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उस दौरान व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। एंबुलेंस के माध्यम से व्यक्ति को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि सुखलाल तेजी से सीढ़ियों से होता हुआ अस्पताल की चौथी मंजिल पर पहुंच गया। जब तक लोग उसे पकड़ने के लिए ऊपर चढ़े तब तक वह छत से नीचे गिर गया। मृतक के स्वजनों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि सुखलाल मानसिक रूप से कमजोर था और दो दिन पहले ही बिहार से अपने दोस्त के पास भगत सिंह कालोनी में रहने के लिए आया था। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की गई है, उसमें भी वह किसी से बात करता नजर नहीं आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article