32 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026

थाना क्षेत्र के नगर पंचायत खिमसेपुर निवासी रामवती पत्नी अनिल की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की एनसीआर दर्ज

Must read

मोहम्मदाबाद: थाना क्षेत्र के नगर पंचायत खिमसेपुर निवासी रामवती पत्नी अनिल की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की एनसीआर दर्ज की है।
पीड़िता के अनुसार 29 मई 2026 को शाम करीब 7 बजे उसकी पुत्री नीतू घर के बाहर नीम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठी थी। आरोप है कि गांव निवासी अनूप पुत्र रघुनाथ ने साइकिल से खाट में टक्कर मार दी। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए नीतू के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंची रामवती ने आरोप लगाया कि अनूप की पत्नी ममता ने भी उनके साथ मारपीट की। घटना में मां-बेटी घायल हो गईं।
पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article