मोहम्मदाबाद
थाना क्षेत्र के गांव सिठउपुर निवासी प्रताप सिंह की पत्नी नीरज ने थाने में तहरीर दी है कि 23 सितंबर को प्रार्थनी अपने घर में ताला लगाकर खेतों में घास काटने गई थी दोपहर साढ़े 11 बजे जब वापस आई तो देखा कि कमरे का ताला टूटा पड़ा है जब कमरे के अंदर गई तो बक्से का भी ताला टूटा पड़ा था तथा बक्से में रखा एक जोड़ी चांदी की पायल , चांदी की करधनी , सोने के टॉप्स ,1 जोड़ी चांदी की तोड़िया व कमरे में रखा मोबाइल मेरे गांव का ही युवक चोरी कर ले गया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।


