27 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

बिस्तर लेने गई किशोरी को सांप ने डसा

Must read

 

फर्रुखाबाद। बढ़पुर क्षेत्र के सोताबहादुरपुर गांव में मंगलवार को घर के अंदर बिस्तर लेने गई 15 वर्षीय किशोरी को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन घबराकर उसे तत्काल जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

कादरीगेट क्षेत्र के सोताबहादुरपुर गांव निवासी इब्रत की 15 वर्षीय बेटी अस्लीप घर में चारपाई पर बिछाने के लिए बिस्तर लेने गई थी। बताया गया कि वह जैसे ही बिस्तर लेने पहुंची, तभी वहां छिपे सांप ने उसके हाथ में डस लिया। सांप के काटने के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी और परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने आनन-फानन में किशोरी को जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी जांच कर उपचार शुरू किया। इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रिशु अग्निहोत्री ने बताया कि परिजनों के अनुसार किशोरी को सांप ने डसा है। उसका इलाज चल रहा है और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद परिवार के लोग किशोरी की हालत को लेकर चिंतित हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article