29 C
Lucknow
Wednesday, September 9, 2026

गलत दिशा से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, परिवार के कई लोग घायल

Must read

 

हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भागा चालक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अमृतपुर

बाबा नीमकरौरी महाराज के दर्शन कर परिवार के साथ हरदोई लौट रहे शिखर सिन्हा की कार को रामगंगा पुल पर सामने से गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार शिखर सिन्हा समेत परिवार के कई लोगों को चोटें आईं। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।हरदोई निवासी शिखर सिन्हा ने राजेपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि आठ सितंबर को वह अपने परिवार के साथ कार संख्या UP30 AJ 4050 से बाबा नीमकरौरी महाराज के दर्शन करने गए थे। रात करीब आठ बजे वापस लौटते समय रामगंगा पुल पर सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक संख्या UP76-12-7677 के चालक ने लापरवाही से उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में काफी नुकसान हुआ और उसमें सवार लोगों को चोटें आईं।दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक ट्रक को पुल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित ने राजेपुर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ ही दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article