आगरा: यूपी के आगरा (Agra) में एक भीषण सड़क हादसा (road accident) हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार पीछे से एक कंटेनर में जा घुसी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर हड़ंकप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बता दें कि घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उस वक्त घटी, जब एक कार में 8 लोग सवार होकर बिहार से राजस्थान जा रहे थे। इसी दौरान चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई , वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा होता देख राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई, जिसके बाद लोगों ने यूपीडा औऱ पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही यूपीडा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने तीनों मृतकों की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं फरार कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।


