42 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

नवाबगंज नगर में मुहर्रम के अवसर पर मातमी धुनों के साथ ताज़ियों का जुलूस निकाला गया

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज नगर में मुहर्रम के अवसर पर मातमी धुनों के साथ ताज़ियों का जुलूस निकाला गया। मोहल्ला नया गनीपुर स्थित मस्जिद से दो ताज़ियों को अकीदत के साथ उठाया गया। मुख्य बाजार स्थित शाही मस्जिद से जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह आर्य ने जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छोटे-बड़े 7 ताज़ियों को डीजे के साथ मुख्य बाजार मार्ग पर घुमाया गया। जुलूस में शामिल युवाओं और अखाड़े के सदस्यों ने लाठी चलाने और मुंह से आग निकालने जैसे हैरतअंगेज करतब दिखाए। ताज़ियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था, जिसमें एक ताजिया तिरंगा थीम पर आधारित था। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए यह जुलूस अलीगंज रोड स्थित कर्बला पहुंचा, जहां नम आंखों से ताज़ियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान नगर में गंगा-जमुनी तहज़ीब का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। भीषण गर्मी के बावजूद, हिंदू समुदाय के नागरिकों ने जुलूस में शामिल लोगों को जगह-जगह पानी और शर्बत पिलाकर राहत पहुंचाई। कई स्थानों पर लंगर भी चलाए गए, जो आपसी भाईचारे की मिसाल बने।
जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी राजीव कुमार, कस्बा प्रभारी गीतम सिंह, जगराम सिंह और राम सिंह भारी पुलिस बल के साथ पूरे रास्ते तैनात रहे। इस अवसर पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी, यूसुफ अहमद, अशरफ अली जीशान, आसिफ अली, मुस्तकीम सिद्दीकी, जाकिर सिद्दीकी, इजहार अली, सरताज सिद्दीकी, जीशान खान, शाबाज अली, अलताफ अली, रजा सिद्दीकी, शानू मंसूरी, आबिद अली, कल्लू खां और महताब मंसूरी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article