30 C
Lucknow
Wednesday, April 29, 2026

जमीन विवाद पर दो पक्षों में हंगामा, युवक ने बंदूक लहराकर दी धमकी

Must read

धमकी देते हुए लोगों को दौड़ाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने असलहा जब्त कर दर्ज किया मुकदमा

गोरखपुर। जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक और हंगामा हो गया। विवाद के दौरान एक युवक ने बंदूक लहराते हुए दूसरे पक्ष को जानमाल की धमकी दे दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बेलीपार थाना क्षेत्र के बिस्टोली गांव का है। वीडियो में एक युवक हाथ में बंदूक लेकर दूसरे पक्ष के लोगों को धमकाते और दौड़ाते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार असलहे का अनुचित प्रयोग करने के मामले में संबंधित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी का असलहा जब्त कर लिया है और उसके लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article