37 C
Lucknow
Tuesday, June 2, 2026

नवाबगंज टाउन फीडर में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे फाल्ट आने से ब्रेकडाउन, 22 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज नगर के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नवाबगंज टाउन फीडर में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे फाल्ट आने से ब्रेकडाउन हो गया। इसके कारण नवाबगंज नगर सहित आसपास के 22 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली विभाग ने लाइन को चालू करने का प्रयास किया, लेकिन बार-बार फाल्ट आने के कारण सफलता नहीं मिल पाई। सुबह अचानक बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल सहित अन्य दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फाल्ट की सूचना मिलते ही लाइनमैन गौरव सिंह सहित अन्य लाइनमैनों की टीम फाल्ट का पता लगाने के लिए लाइन की पेट्रोलिंग कर रही है। जेई अब्दुल मजीद ने बताया कि लाइनमैन फाल्ट की तलाश कर रहे हैं। फाल्ट मिलते ही उसे ठीक कर दिया जाएगा, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article