27 C
Lucknow
Sunday, August 23, 2026

गाजीपुर स्टेशन पर रुकते ही विभूति एक्सप्रेस ट्रेन के पहिये से उठा धुएं का गुबार, मची भगदड़

Must read

गाजीपुर: हावड़ा से प्रयागराज (Prayagraj) जा रही 13047 अप विभूति एक्सप्रेस (Vibhuti Express के जनरल कोच के पहिये में रविवार को ब्रेक बाइंडिंग होने से धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई। चालक ने सावधानी बरतते हुए ट्रेन को धीमी गति से दिलदारनगर स्टेशन पहुंचाया।

विभूति एक्सप्रेस भदौरा स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। इसके कारण ट्रेन कुछ देर के लिए रुक गई। दोबारा चलने के बाद जनरल कोच के पहिये में ब्रेक बाइंडिंग हो गई और उससे धुआं निकलने लगा। चालक ने सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को दिलदारनगर स्टेशन पहुंचाया और रेल कंट्रोल को इसकी सूचना दी।

ट्रेन दिलदारनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर सुबह 7:19 बजे पहुंची और 7:39 बजे तक करीब 20 मिनट खड़ी रही. स्टेशन के पोर्टर, गार्ड, चालक और आरपीएफ कर्मियों ने पहिये की जांच की और ब्रेक बाइंडिंग की खराबी को दूर किया।

तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया। यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण विभूति एक्सप्रेस को स्टेशन पर रोकना पड़ा था। मरम्मत के बाद ट्रेन आगे रवाना हो गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article