31 C
Lucknow
Friday, May 1, 2026

नवनिर्माण मकान में गैस सिलेंडरों का जखीरा बरामद, टीम ने छापेमारी कर किए जब्त

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भूसामंडी स्थित एचपी गैस एजेंसी के पास एक नवनिर्माण मकान में छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, मूलचंद्र यादव मिठाई वाले के निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखे जाने की सूचना पर संबंधित विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मौके से 4 छोटे सिलेंडर, 12 घरेलू गैस सिलेंडर और 8 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें कुछ सिलेंडर भरे हुए थे, जबकि कुछ खाली पाए गए।
कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार वर्मा, इंस्पेक्टर अमित चौधरी, इंस्पेक्टर नेहा गुप्ता और एआरओ अनिल सहित अन्य कर्मचारियों की टीम मौजूद रही। टीम ने सभी सिलेंडरों को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है।
प्राथमिक जांच में बिना अनुमति गैस सिलेंडरों के भंडारण की आशंका जताई जा रही है, जो सुरक्षा मानकों के खिलाफ है और किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह से रिहायशी इलाके में गैस सिलेंडरों का भंडारण बेहद खतरनाक है और प्रशासन को इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखनी चाहिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article