22 C
Lucknow
Thursday, April 9, 2026

भीषण जाम के चलते दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर फंस गए ट्रैफिक में

Must read

 

कानपुर
घंटाघर चौराहे के पास गुरुवार दोपहर को लगे भीषण जाम में एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा खुद फंस गए। मौके की स्थिति का जायजा लेने पर उन्होंने स्थिति देखकर नाराजगी व्यक्त की। जांच में पाया गया कि संबंधित चौकी प्रभारी नयागंज और सुतरखाना अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहने के बजाय चौकी में बैठे आराम फरमा रहे थे।

जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों में काफी नाराजगी देखने को मिली। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों जिम्मेदार चौकी प्रभारी सुमित कुमार और कामेश राज को लाइन हाजिर कर दिया।

इस दौरान डीसीपी यातायात रविंद्र कुमार फोर्स के साथ जाम खोलने में जुट गए। अधिकारियों ने बताया कि शहर में ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार अभियान और निगरानी के बावजूद कुछ चौकी प्रभारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और संदेश साफ किया गया है कि ड्यूटी में अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मौके पर मौजूद अधिकारी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए तत्पर दिखे और उन्होंने राहगीरों और वाहन चालकों से संयम बरतने की अपील की। कार्रवाई के बाद शहर में ट्रैफिक को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसे मामलों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि नागरिकों को बेहतर ट्रैफिक सुविधा मिल सके और जाम जैसी समस्या को न्यूनतम किया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article