29 C
Lucknow
Thursday, April 9, 2026

बुनकरों के लिए नई योजना: सीएम योगी का फोकस

Must read

लखनऊ
योगी आदित्यनाथ ने बुनकरों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था का अहम आधार बताते हुए उनके विकास के लिए क्लस्टर आधारित नई कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुनकरों की आय और आजीविका सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है।

प्रदेश में करीब 1.99 लाख बुनकर कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें कच्चे माल की महंगाई, तकनीक की कमी और बाजार तक सीमित पहुंच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे दूर करने के लिए उत्पादन, डिजाइन, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को एक साथ जोड़ने की योजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने ई-कॉमर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया, ताकि बुनकरों की लागत घटे और आय बढ़े। बैठक में राकेश सचान भी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article