29 C
Lucknow
Thursday, April 9, 2026

शादी वाले घरों को राहत: कार्ड दिखाने पर मिलेगा गैस सिलिंडर, प्रशासन का आश्वासन

Must read

लखनऊ
शादी के सीजन से पहले गैस सिलिंडर की किल्लत झेल रहे कैटरिंग व्यवसायियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीएम सिविल सप्लाई ज्योति गौतम से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि शादी वाले घरों और कैटरर्स को जरूरत के अनुसार व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि 15 अप्रैल से सहालग शुरू हो रही है, जिससे गैस की मांग अचानक बढ़ जाएगी। ऐसे में यदि समय पर सिलिंडर नहीं मिला तो कैटरिंग व्यवसाय प्रभावित होगा और शादी समारोहों में मेहमानों की व्यवस्था करना मुश्किल हो जाएगा। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तुरंत समाधान का आश्वासन दिया।

एडीएम ज्योति गौतम ने स्पष्ट किया कि जिन घरों में शादी है या जो कैटरिंग का काम कर रहे हैं, वे शादी का कार्ड और प्री-ऑर्डर बुकिंग का प्रपत्र जिला आपूर्ति कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके आधार पर संबंधित गैस एजेंसियों को निर्देशित कर व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी, ताकि किसी को परेशानी न हो।

गैस की कमी के कारण कई परिवारों ने शादियां टाल दी थीं और कैटरर्स को भी मेन्यू सीमित करना पड़ा था। अब प्रशासन के इस फैसले से उम्मीद है कि शादी समारोह बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकेंगे और लोगों को राहत मिलेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article