26 C
Lucknow
Thursday, April 9, 2026

आईजीआरएस रैंकिंग में गिरावट, 7 पायदान लुढ़का जिला

Must read

प्रयागराज। जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर जारी आईजीआरएस रैंकिंग में इस बार प्रयागराज की स्थिति कमजोर नजर आई है। जिले की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले महीने प्रदेश में 11वें स्थान पर रहने वाला प्रयागराज इस बार फिसलकर 18वें स्थान पर पहुंच गया है। यानी जिले को एक ही महीने में 7 पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है।
अंकों की बात करें तो इस बार जिले को कुल 140 में से 131 अंक प्राप्त हुए हैं। हालांकि शिकायतों के निस्तारण के मामले में 93.57 फीसदी अंक मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद ओवरऑल रैंकिंग में गिरावट चिंताजनक मानी जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता, समयबद्धता और फीडबैक प्रणाली में कमी के चलते रैंकिंग प्रभावित हुई है। वहीं, प्रशासन के सामने अब चुनौती है कि वह अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर जिले को दोबारा बेहतर स्थिति में लाए।
रैंकिंग में गिरावट केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि प्रशासनिक सक्रियता की परीक्षा है। यदि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित रहेगा, तो जनता का भरोसा कमजोर होना तय है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article