19 C
Lucknow
Wednesday, April 8, 2026

पति की सतायी हूं, इंसाफ चाहिए डीएम और एसपी से मिली पीड़ित युवती, विवेचना पुनः कराने की फरियाद

Must read

 

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के मुहल्ला सुभाष नगर निवासी राम विलास की पुत्री आरती वर्मा उर्फ सोनी मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से उनके दफ्तर में मिली और आप बीती ज्यादती की कहानी बयां की। अर्जी देकर बताया कि मेरे पिता ने मेरी शादी 2019 में थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव चौढ़ेरा निवासी के पुत्र विवेक से की थी। शादी में करीब दस लाख रुपया खर्च किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुर पति और सास ने दो लाख रुपए और कार की मांग शुरू कर दी। न देने पर दूसरी शादी की धमकी दी। मुझे पीट कर घर से निकाल दिया। पिटाई से उसके कान का पर्दा तक फट गया। उसे घर से निकाल दिया। मैंने आरसी मिशन थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। विवेचना दरोगा अंकुर पाल को दी गई। उन्होंने मुकदमे में अंकित उचित धाराएं हटाकर आरोपियों को क्लीन चिट दे दी। मैंने पति द्वारा मंदिर में रिंकी नाम की महिला से मुझे तलाक दिए बगैर दूसरी शादी कर ली। अब मैं बुजुर्ग पिता का बोझ बनकर उनके पास रह रही हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे मुकदमें की फिर से विवेचना करायी जाए और मुझे इंसाफ दिया जाए। दोनों अधिकारियों ने आरती को भरोसा दिया कि इसकी जांच कराकर इंसाफ दिलाया जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article