36 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

रौजा मंडी में आग से जली दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष, प्रशासन से मुआवजा की मांग

Must read

 

शाहजहांपुर। रौजा मंडी समिति में सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 2:45 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फल और सब्जी की लगभग 20 दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। इस घटना में व्यापारियों का करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि बिजली का तार गिरने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। दुकानों में रखी फल-सब्जी की करीब 5-5 लाख रुपये की खेप जलकर नष्ट हो गई। साथ ही दुकानों में रखा नगद और जरूरी रिकार्ड भी आग की भेंट चढ़ गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान मौके पर पहुंचे और प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जले हुए माल और क्षतिग्रस्त दुकानों का निरीक्षण किया। तनवीर खान ने मंडी समिति प्रभारी व नगर मजिस्ट्रेट पवेंदर सिंह तथा एसडीएम सदर संजय पांडे को फोन कर तत्काल मौके पर बुलाया। कुछ ही देर में नगर मजिस्ट्रेट पवेंदर सिंह, मंडी सचिव रिंकू लाल कश्यप और डीसीसी ललित नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और व्यापारियों के साथ नुकसान का जायजा लिया।
इस दौरान तनवीर खान ने प्रशासन से प्रभावित छोटे व्यापारियों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने और क्षतिग्रस्त दुकानों का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों की अनदेखी की गई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। वहीं नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मुआवजा और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया के लिए मंडी परिसर की ओर से एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। मौके पर दयाशंकर वर्मा, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद आसिफ रजा, आसिफ कुरेशी, रवि कुमार, संजीव वर्मा, यश मौर्य, अशोक सिंह, फराज इदरीसी, रानू खान, खालिद खान, सिद्दीक खान, साजिद अली, विवेक कुमार, जितेंद्र वर्मा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article