28 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लंबित ऋण आवेदनों पर सख्ती, डीएम ने दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Must read

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के अंतर्गत लंबित पड़े आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला बैंक समन्वयक, अग्रणी जिला प्रबंधक (बैंक ऑफ इंडिया), राजकीय पॉलीटेक्निक एवं राजकीय आईटीआई फर्रुखाबाद के प्रधानाचार्य, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त, कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला उद्यान अधिकारी तथा डूडा के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों से योजनाओं के क्रियान्वयन और ऋण वितरण की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित ऋण आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से ऋण स्वीकृत कर वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक के दौरान यह भी जोर दिया गया कि अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे जिले में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में तेजी लाना आवश्यक है।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आवेदनों की जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाया जाए तथा लाभार्थियों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष रणनीति बनाने और नियमित समीक्षा करने पर भी बल दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article