23 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026

हाथरस में पत्रकार की हत्या से सनसनी, नाले में मिला शव

Must read

हाथरस। जनपद में एक पत्रकार की हत्या से सनसनी फैल गई है। सहपऊ थाना क्षेत्र में जलेसर रोड स्थित नाले से पत्रकार वेदप्रकाश का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक वेदप्रकाश ने हत्या से पहले पुलिस को शिकायत देकर अपनी जान को खतरा बताया था। इसके बावजूद उनकी सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के सवाल अब खड़े हो रहे हैं।
परिजनों का आरोप है कि मकान विवाद को लेकर उनकी हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर करीब दो साल पहले भी कहासुनी और तनाव की स्थिति बनी थी, जो अब हत्या में बदल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पत्रकारों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article