38.1 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

पुलिस का बड़ा खुलासा, 43 दिन बाद लूट गिरोह दबोचा—इनामी गैंगस्टर समेत 7 गिरफ्तार

Must read

उन्नाव। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 43 दिन बाद सरगना समेत सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, फरवरी माह में हुई लूट की घटना के बाद से ही गिरोह की तलाश जारी थी। लगातार सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के जरिए पुलिस ने आखिरकार गिरोह के सरगना 25 हजार के इनामी गैंगस्टर इरफान को दबोच लिया।
इरफान के साथ उसके गिरोह के अन्य सदस्य प्रेम सिंह, जमीलउद्दीन, सादाब, विपिन, अब्दुल और फजिल को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संगठित तरीके से लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गैंगस्टर इरफान पर 23 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से लूट से संबंधित सामान और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article