35.4 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026

फर्जी नंबर प्लेट से दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक, टोल-परिवहन विभाग की मिलीभगत उजागर

Must read

– 480 फर्जी नंबरों से 3200 ट्रकों का खेल, कई जिलों में फैला सिंडिकेट—इटौंजा में 900 ट्रक बिना रिकॉर्ड पार

लखनऊ।कई जिलों में ओवरलोड ट्रकों के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है, जिसमें परिवहन विभाग, खनन विभाग और टोल प्लाजा के बीच कथित मिलीभगत सामने आ रही है। जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि करीब 480 फर्जी नंबर प्लेटों के जरिए लगभग 3200 ट्रक लगातार टोल पार कर रहे हैं, लेकिन इनका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड मौजूद नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, इस सिंडिकेट में शामिल ट्रक मालिक और ऑपरेटर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर ओवरलोड गाड़ियों को बेधड़क सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। यही नहीं, टोल प्लाजा पर इन ट्रकों की एंट्री तक दर्ज नहीं हो रही, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं।
यह अवैध नेटवर्क केवल लखनऊ तक सीमित नहीं है, बल्कि बरेली , जालौन , हमीरपुर , कानपुर देहात , बाँदा और उन्नाव समेत कई जिलों में सक्रिय बताया जा रहा है। इससे यह स्पष्ट है कि यह कोई छोटा खेल नहीं, बल्कि संगठित स्तर पर संचालित बड़ा सिंडिकेट है।
लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में इस खेल का बड़ा उदाहरण सामने आया है, जहां करीब 900 ट्रकों ने फर्जी नंबर प्लेट के जरिए टोल प्लाजा पार किया, लेकिन उनके गुजरने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। यह मामला प्रशासनिक लापरवाही से ज्यादा सुनियोजित मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
इस पूरे मामले में परिवहन विभाग, खनन विभाग और टोल प्लाजा की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। सवाल यह उठ रहा है कि इतने बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा बिना अधिकारियों की जानकारी के कैसे संभव हो सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article