किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट के बाद सख्ती, कई अस्पताल सील
कानपुर। जनपद के कल्याणपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अस्पतालों पर छापेमारी की और उन्हें सील कर दिया। यह कार्रवाई हाल ही में सामने आए किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट मामले के बाद की गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान मेड लाइफ हॉस्पिटल को सील कर दिया। इसके साथ ही गोल्ड हॉस्पिटल, मृगनेश हॉस्पिटल और एमपी हॉस्पिटल पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराया गया।
बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रिया और आहूजा को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। नोटिस की समयसीमा पूरी होने के बाद विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए यह कार्रवाई की।
अधिकारियों के अनुसार, जिन अस्पतालों में नियमों का उल्लंघन पाया गया है, उनके खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध अस्पतालों पर छापेमारी


