27 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.100 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Must read

होटलों और लोकल नेटवर्क में करता था सप्लाई, पुलिस खंगाल रही पूरा गिरोह
बरेली। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भुता थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 1.100 किलोग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मपाल के रूप में हुई है, जो लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की तस्करी कर रहा था। पूछताछ में सामने आया कि वह बाहर से गांजा लाकर बरेली और आसपास के क्षेत्रों में होटल संचालकों और स्थानीय ग्राहकों को सप्लाई करता था।
यह कार्रवाई भुता थाना क्षेत्र के गंगापुर डबोरा गांव में की गई, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.100 किलो गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
नेटवर्क की जांच तेज
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था। इसके लिए कॉल डिटेल्स, संपर्कों और संभावित सहयोगियों की जांच की जा रही है।
नशे के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसे तस्करों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article