27 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने बच्ची की बलि देने का किया प्रयास

Must read

तंत्र-मंत्र के नाम पर नहर किनारे ले गया, पुलिस ने बचाई मासूम की जान
कानपुर। जनपद के बिधनू क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने ही अपनी मासूम बच्ची की बलि देने का प्रयास किया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता बच्ची को तंत्र-मंत्र के लिए नहर किनारे ले गया था। उसने बच्ची का श्रृंगार भी किया था और कथित रूप से बलि देने की तैयारी कर रहा था।
परिजनों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समय रहते बच्ची को सुरक्षित छुड़ा लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article