26.3 C
Lucknow
Sunday, October 18, 2026

रात में चाय पीने गए युवक से मारपीट, लूट की वारदात से सनसनी

Must read

लखनऊ। राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। पॉलिटेक्निक चौराहे के पास देर रात चाय पीने गए एक युवक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक जैसे ही चौराहे के पास पहुंचा, तभी कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने युवक से नगदी और अन्य सामान लूट लिया।
घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। इसी बीच पुलिस के पहुंचने की आहट मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।
यह पूरा मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र की पॉलिटेक्निक चौकी के अंतर्गत बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में देर रात असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article