33 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

एसपी रवि कुमार ने लिया संज्ञान, दारोगा के वायरल वीडियो की जांच शुरू

Must read

रायबरेली। जिले में एक दारोगा द्वारा पत्रकार से अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी रवि कुमार ने जांच के आदेश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार, मिलएरिया थाने में तैनात दारोगा राम प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह कवरेज करने पहुंचे पत्रकार से बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी अरुण कुमार को सौंपी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
बताया जा रहा है कि पत्रकार किसी घटना की कवरेज के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान दारोगा से उनकी कहासुनी हो गई, जो बाद में अभद्रता में बदल गई।
इस घटना ने पुलिस और मीडिया के रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article