33 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

आतंकी आकिब को क्लीन चिट देने का मामला, जांच अधिकारी सस्पेंड

Must read

नजीबाबाद/बिजनौर। देश की सुरक्षा से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आतंकी संदिग्ध आकिब को क्लीन चिट देने के मामले में लापरवाही बरतने पर विवेचनाधिकारी सतेंद्र मलिक को सस्पेंड कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी आकिब को क्लीन चिट देते समय एके -47 जैसे घातक हथियार को खिलौना बताया गया, जिससे पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। यह चूक सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चिंता का विषय बन गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारी सतेंद्र मलिक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, नजीबाबाद के क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह को भी पद से हटा दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, केस की फाइनल रिपोर्ट को भी पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रोक दिया गया है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे घटनाक्रम ने सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि विभागीय जांच में और कौन-कौन जिम्मेदार सामने आते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article